छुरिया।भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में भारी वृद्धि की गई है। तथा प्रदेशभर में बार बार अघोषित बिजली कटौती से गांव, शहर प्रदेश के जनता एवं किसान भाइयों को बेतहासा परेशानी हो रही हैं। विद्युत दर में भारी वृद्धि एवं अघोषित विद्युत आपूर्ति कटौती के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 जुलाई को हर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया*।
राजनांदगांव जिला छुरिया ब्लॉक मुख्यालय में खुज्जी विधायक, म भोलाराम साहू, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन ,कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष राजू सिन्हा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश पटेल पूरन नेताम वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकील मेमन ,सोनुखान , शकील कुरैशी सलमान खान ,रोशन साहू पालन साहू देवघर सिन्हा, यशवंत सिन्हा, राम साहू, सरफू ,नगर वासी क्षेत्रवासी ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी सभी विंग के पदाधिकारी जोन सेक्टर बुथ कार्यकर्ता एवं आम जनता सभी कांग्रेस परिवार के साथ मिलाकर धरना प्रदर्शन किया गया है।

Facebook Conversations