राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के दिशा-निर्देशानुसार व खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू व जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पदम कोठारी की सहमति से जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू की अनुशंसा पर ब्लॉक किसान कांग्रेस छुरिया अध्यक्ष महेंद्र पॉल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।
कार्यकाकारिणी में उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर हिरामन पाल, जागेशर साग, हेमंत यादव, शत्रुघन यादव, नरेंद्र कुमार साहू, शशिकुमार खिलाड़ी, खिलेश्वर कंवर का नाम शामिल किया है। महामंत्री पद पर धनेंद्र कोठारी, केसराम साहू, रोशन साहू, पूर्णिमा पाल, सूरज साहूए कुजल चंद्रवंशी की नियुक्ति की है।
इसी तरह संयुक्त महामंत्री भोज साहू, रणवीर सिंह (सोनू्), राकेश धनकर, अशोक साहू, विरेंद्र हिरवानी, शेखर मंडलोई मनोनीत किए गए हैं। सचिव मनोज कंवर, कुलदीप साहू, विरेंद्र सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, कमलेश पंद्रो बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्य के रुप में संतोष कंवर, भारत साहू, संतोष साहू, खम्मन वर्मा, मालिक राम निर्मलकर, त्रिलोचन राव, प्रकाश साहू को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व जिला अध्यक्ष अलालीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामछत्री चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला महामंत्री चुम्मन लाल साहू, जोधीराम साहू, एकनाथ सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छुरिया रितेश जैन, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, प्रकाश शर्मा, विपिन यादव के नाम शामिल हैं।
स्थाई आमंत्रित सदस्य विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, पूर्व विधायक इमरान मेमन, पुरुषोत्तम साहू शामिल हैं।
---------------

Facebook Conversations