भिलाई| बीएसपी ने कर्मचारियों के लिए वार्षिक मिलन समारोह करने के लिए राशि का भुगतान नाम से योजना शुरू की है। इसके तहत कर्मचारियों के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन अक्टूबर से जनवरी के मध्य आयोजित होगा। इसके माध्यम से कर्मचारियों में टीम भावना विकसित किया जाएगा। योजना के तहत, वित्त वर्ष में एक बार अक्टूबर से जनवरी के सर्दियों के महीनों के दौरान भिलाई और उसके आसपास के किसी स्थान पर कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रेरित करना और टीम के सदस्यों के बीच प्रतिबद्धता की भावना पैदा करना है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोटिंग

Facebook Conversations