पुलिस कार्यप्रणाली को समझने का विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक अनुभव
भारती महाविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस (प्रथम वर्ष) के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना पुलगांव में शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान थाना के ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न अपराधों की प्रारंभिक शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच अधिकारी द्वारा की जाने वाली विवेचना तथा अपराध की जांच की विधिवत कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।इस दौरान विद्यार्थियों को घटना स्थल पर पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन एवं संरक्षण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को थाना के बंदीगृह, विवेचक कक्ष, मालखाना एवं थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस का संदेश :
दुर्ग पुलिस शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय कर विद्यार्थियों को कानून, अपराध विवेचना एवं पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत है, जिससे युवा वर्ग में विधिक जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Facebook Conversations