अवैध शराब परिवहन पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, नंदनी नगर पुलिस की कार्रवाई, पृथक-पृथक प्रकरणों में 03 आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*अवैध शराब परिवहन पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, नंदनी नगर पुलिस की कार्रवाई, पृथक-पृथक प्रकरणों में 03 आरोपी गिरफ्तार...

▪️ *अवैध रूप से अंग्रेजी मदिरा का परिवहन करते हुए पृथक-पृथक प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *आरोपियों के कब्जे से कुल 305 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब कीमती 36,600 रुपये जप्त की गई।*

▪️ *कार्रवाई के दौरान परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन जप्त कर कुल 1,86,600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।*

▪️ *आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

आज दिनांक 16.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अहिवारा बायपास स्थित ग्राम संडी मोड़ मेन रोड पर घेराबंदी की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी ताम्रध्वज ध्रुव एवं जावेद टंडन को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 255 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में एक अन्य सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार बंजारे को जुपीटर स्कूटी सहित पकड़ा गया। उसके कब्जे से 50 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दोनों प्रकरणों में कुल 305 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से अंग्रेजी मदिरा का अवैध परिवहन एवं बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

अहिवारा बायपास, ग्राम संडी मोड़ मेन रोड एवं थाना नंदिनी नगर क्षेत्र।

▪️ आरोपी का नाम :

1. ताम्रध्वज ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पिरदा, भिंभौरी, जिला बेमेतरा।

2. जावेद टंडन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

3. राजकुमार बंजारे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मलपुरीखुर्द, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 305 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब।

2. एक नग मोटर सायकल।

3. एक नग जुपीटर स्कूटी।

कुल जप्ती मूल्य : 1,86,600 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, गांजा, अन्य मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा नशा विरोधी हेल्पलाइन 1933 पर दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—

YOUR REACTION?

Facebook Conversations