अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन के पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य 23 से 24 तक
त्वरित खबरे : वार्ड 49,50,51 एवं 52 में तिथि को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी

दुर्ग/ 23 सितंबर  2022 

नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन के पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य दिनांक 23. सितम्बर.2022 से 24. सितम्बर.2022 के मध्य किया जाना है। जिससे वार्ड  49,50,51 एवं 52 में इस तिथि को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। इसलिये प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरो एवं अन्य वैकल्पिक साधनो के माध्यम से उल्लेखित अवधि में पेयजल प्रदाय किया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र वार्ड की जनता से पानी सप्लाई में रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations