राजनांदगांव 28 जून। वर्षा ऋतु में वर्षा जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम के स्वास्थ्य एवं तकनीकि अधिकारियों को निर्देश दिये है।
आयुक्त गुप्ता ने स्वास्थ्य अधिकारी एवं जल विभाग के अधिकारी को वर्षाजनित बीमारियों तथा डेंगू, मलेरिया के रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। जिसके तहत पानी टंकीयों की सफाई, पाईप लाईन लिकेज की मरम्मत, नलो एवं हैण्ड पंपो के आस पास पर्याप्त सफाई, जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग हेतु अपील करते हुये क्लोरिन टेबलेट का वितरण करने कहा है तथा पानी की प्रतिदिन जॉच करना है। उन्होंने साफ सफाई के तहत नालियों की नियमित रूप से सफाई कर कचरा उठाने डोर टू डोर कचरे का संग्रहण, पानी भरान वाले क्षेत्र में नाले नालियो की नियमित सफाई, गड्ढे में पानी भरने पर कच्ची नाली खोद कर पानी की निकासी कराने के अलावा पेयजल स्थलों पर ब्लीचिंग आदि का छिड़काव एवं सड़े गले पदार्थाे का विक्रय पर नियंत्रण सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किये है।
आयुक्त गुप्ता ने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वर्षा जनित बीमारी डेगू मलेरिया से बचने आवश्यक सावधानी बरते, बीमारी के लक्षण दिखने पर नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर ईलाज करावे। उन्होंने कहा कि घरों में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे कुलर का पानी खाली करे, ताकि मच्छर न पनप पाये। इसके अलावा ताजा खाद्य सामाग्री का उपयोग करे, सड़े गले फल सब्जी का उपयोग न करे, पानी छानकर व उबालकर पीये।

Facebook Conversations