दुर्ग/25/ अगस्त/2022।
नगर निगम!आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा सुबह प्रातः 7:00 बजे से सुभाष चौक का दौरा किया गया साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया सुबह सुवा चौक में बने हुए आवश्यक उगे हुए झाड़ियों को काटने के निर्देश दिए गए निरीक्षण करते हुए सडक किनारे,नाली के ऊपर सहित अन्य स्थान पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो पर हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए,इसी क्रम में आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जेल चौक,नया बस स्टेण्ड, गौरवपथ सिविल लाइन, मुख्य जीई रोड समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।आयुक्त ने शहर में सफाई व्यवस्था में सुधारने कहा शहर के हालात सुधारने के लिए निगम आयुक्त लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।आयुक्त शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह शहर के समस्त बाजार सहित विभिन्न जगहों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए निर्देश दिए। बाजार क्षेत्र सफाई व्यवस्था देखते हुए बाजार परिसर को बेहतर साफ-सफाई सुविधा मुहैया कराने के लिए सब्जी विक्रेताओं व नागरिको से फीडबैक लिया। कहा कि दुकान से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंके, कचरा को एकत्रित करके निगम की गाड़ी को ही दें।

Facebook Conversations