दुर्ग/12 फरवरी 2023!
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मोर मकार-मोर चिन्हारी (AHP) तथा मोर मकान मोर आस में पात्र आवेदकों तथा हितग्राहियों के लिए दो दिवसीय ऋण शिविर का आयोजन डाटा सेंटर,सेंट्रल लाइब्रेरी में किया जा रहा है।
शिविर के प्रथम दिन कुल 86 आवेदकों द्वारा आवास ऋण लेने हेतू अपने-अपने दस्तावेजो का परीक्षण उपस्थित बैंक अधिकारीयो से करवाया जिसे अधिकांश लोग द्वारा ऋण लेने हेतू अपनी सहमति व्यक्त की गई है जिसके दस्तावेजो का परीक्षण बैंकर्स द्वारा आगामी सप्ताह में किया जावेगा।15 पात्र आवेदकों द्वारा स्वयं से आवास की राशि अदा करने की बात कही गई।शिविर में आयुक्त लोकेश चंद्राकर द्वारा आवेदकों एवं बैंक अधिकारियो से पृथक-पृथक चर्चा की गई और ऋण प्रक्रिया में तेजी लाने निर्देशित किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी एस.डी. शर्मा ने भी बैंक अधिकारियों से ऋण स्वीकृति प्रक्रिया का सरलीकरण करने हेतु अनुरोध किया गया।नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लोगों से अपील की गई है कि संभावित अगली लॉटरी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में किया जाना अतः इसके पूर्व प्रथम किश्त की राशि शीघ्र जमा करते हुए, अपना खुद का पक्का आवास सुरक्षित करवाएं।कल दिनांक 12 फरवरी दिन रविवार को लोगों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर जारी रहेगा।

Facebook Conversations