आर्थिक अनियमितता के चलते कलेक्टर ने किया बीईओ को सस्पेंड, जानिए पूरा मामला...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

कोरबा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. आर्थिक अनियमितता के कारण विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया.कार्यालय कलेक्टर जिला कोरबा के अनुसार प्रभारी विकास खंड अधिकारी ईश्वर प्रसाद कश्यप कटघोरा को आर्थिक अनियमितता में प्रथम दृष्टया पूर्णतः दोषी पाया गया. बीईओ कश्यप विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैसे प्रशासनिक पद पर पदस्थ रहते हुए उनका यह कार्य अनुशासनहीनता का द्योतक है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार है. इसके कारण कलेक्टर ने जांच के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations