23 फरवरी को जिला नियमितिकरण प्राधिकारी की बैठक हुई  सम्पन्न :
त्वरित खबरे : बैठक में निर्मित 400 प्रकरणों हेतु 4 करोड़ 4 लाख 79 हजार 323 रूपये की राशि निर्धारित की गई :

25 फरवरी 2023

 दुर्ग / कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में 23 फरवरी को  जिला नियमितिकरण प्राधिकारी की बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य सचिव एवं संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग द्वारा 398 प्रकरण प्रस्तुत किये गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग, आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, आयुक्त नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा, एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद जामुल उपस्थित थे। बैठक में प्रस्तुत कुल 398 प्रकरणों को नियमितिकरण योग्य पाया गया जिसमंे नगर पालिक निगम भिलाई के कुल 206 प्रकरण, नगर पालिक निगम, दुर्ग के कुल 82 प्रकरण, नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के कुल 65 प्रकरण, नगर पालिक निगम रिसाली के 30 प्रकरण, नगर पालिका परिषद कुम्हारी के 04 प्रकरण, नगर पालिका परिषद जामुल के 03 प्रकरण, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के 04 प्रकरण, नगर पंचायत उतई के 01 प्रकरण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग के 01 एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन के 02 प्रकरण शामिल हैं। कुल निर्मित 400 प्रकरणों में 4 करोड़ 4 लाख 79 हजार 323 रूपये की शास्ति निर्धारित की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations