22 April 2024: प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से गर्मी की छुट्टी… भाजपा अध्यक्ष नड्डा की आज चंदखुरी में सभा… राजधानी में आज
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल सोमवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. उनकी दोपहर 2 बजे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंदखुरी में चुनावी सभा आहूत की गई है. यहां वे रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जिताने की अपील करेंगे. सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा मंच साझा करेंगे. इसके पहले वे लोरमी और भिलाई में भी सभा को संबोधित करेंगे.

Image

इस चुनावी सभा में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि चंदखुरी में भगवान श्रीराम की माता कौशल्या माता का प्राचीन मंदिर है, वर्तमान में इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है. छत्तीसगढ़ को प्रभु श्री राम का ननिहाल भी कहा जाता है, यह क्षेत्र रायपुर लोकसभा में आता है, इसलिए यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी सभा आहूत की गई है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations