20 तक मौसम रहेगा ठंडा बारिश के साथ बरसे ओले, अलर्ट भी
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

उत्तरी छत्तीसगढ़ में सोमवार को बारिश के साथ जमकर ओले भी बरसे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कुछ इलाकों में तो सड़क आेले से पूरी तरह पट गई। इस दौरान कई जगहों पर तेज अंधड़ के कारण पुराने पेड़ ​सड़कों पर गिर गए। वहीं, सोमवार की देर रात रायपुर समेत कई शहरों में तेज बारिश हुई। मौसम बदलने से फिलहाल प्रदेश में वातावरण मार्च के महीने के हिसाब से गर्मी कम हो गई है। उत्तरी इलाके में अच्छी ठंड पड़ रही है। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई है। आने वाले एक-दो दिनों तक प्रदेश में बारिश के हालात बने रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations