वन विभाग —शासन ने किया ट्रांसफर , प्रशासनिक आदेश को मानने को तैयार नहीं रेंजर (उत्तर बोरतलव)
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 30 जून 2025 के अनुसार डोंगरगढ़ उत्तर बोरतलाव में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्रचंद्र गोस्वामी वनक्षेत्रपाल का स्थानांतरण प्रशासनिक आदेश से उड़न दस्ता प्रभारी गरियाबंद वन मंडल में हुआ है।नियमानुसार स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नवीन पदस्थापना आदेश पर आदेश जारी होने के दिनांक से 10 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करें उक्त समयावधि के भीतर भारमुक्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी कर्मचारी स्वमेव भारमुक्त माने जाएंगे। निर्धारित समय अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय आदेशों की अवहेलना करते हुए वनक्षेत्रपाल पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी के द्वारा अपने स्थानांतरण को रोकने हेतु सत्ताधारी नेताओं के पास जुगाड़ लगाया जा रहा है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या कारण है कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी का क्षेत्र से मोह भंग नहीं हो रहा है और वे शासकीय आदेश की अवहेलना से भी गुरेज नहीं कर रहे।

Facebook Conversations