सीमा पार से आतंक का खेल खेलने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब!
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंक के गढ़ में घुसकर वो वार किया है, जिसने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की पूरी जानकारी सामने आई है।
तीन बड़े आतंकियों का खात्मा
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि कंधार हाईजैक और पुलवामा हमले में शामिल तीन बड़े आतंकियों समेत 100 से ज्यादा आतंकवादियों को इस ऑपरेशन में मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकवाद की जड़ों को खत्म करना था। हमारे जवानों ने सीमा पार आतंकियों के कैंप और इमारतों की पहचान कर उन पर सटीक हमला किया।
'उन्हें डर था, इसलिए पहले ही भाग गए थे'
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि कई ठिकाने पहले ही खाली कर दिए गए थे, क्योंकि उन्हें हमारे जवाबी कार्रवाई का डर था। आतंकियों को अब समझ आ गया है कि भारत अब चुप नहीं बैठने वाला।
"वे लड़ाई चाहते थे, और हम तैयार थे"
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने बताया कि 8-9 मई की रात श्रीनगर से नलिया तक ड्रोन और एयरक्राफ्ट से हमला किया गया। आधी रात तक चले इस ऑपरेशन में दुश्मन के चुने हुए टारगेट्स को बखूबी जवाब दिया गया। लाहौर और गुंजरावाला के सर्विलेंस राडार ठिकानों को भी तबाह किया गया।
ड्रोन हमले का करारा जवाब
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लाहौर के करीब से ड्रोन अटैक किए गए थे, लेकिन हमारी वायुसेना ने हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। मिलिट्री या सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
हालात सामान्य, पर तनाव बरकरार
बॉर्डर से लगे राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। बाजार खुल रहे हैं और लोग अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में लौटने लगे हैं। हालांकि, लोगों में सतर्कता बनी हुई है।
UN में पेश होंगे सबूत
भारत ने साफ कहा है कि वह अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक टीम भेजेगा, जो पाकिस्तान के आतंक को समर्थन देने वाले नए सबूत पेश करेगी।
भारतीय वायुसेना का बयान
इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अपने लक्ष्य हासिल कर चुका है, हालांकि ऑपरेशन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
हमले में अब तक 6 जवान शहीद, 60 घायल
22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में अब तक 6 जवान शहीद हुए हैं और 60 घायल हुए हैं। इसके अलावा 25 आम नागरिकों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Facebook Conversations