राजनांदगांव गौ संस्कृति अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव द्वारा रविवार 24 अप्रैल 2024 को रात्रि में माँ पंचगव्य गौशाला ग्राम लिटिया राजनांदगांव में भव्य वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। वैदिक होलिका दहन प्राचीन भारतीय परंपराओं के अनुसार होगी। जिसमेंं गोमय कंडे, गौ घृत के दीप, औषधीय लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। वैदिक होलिका दहन से लेकर होली के रंग तक के उपयोग में पर्यावरण सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखा जाएगा। संस्था द्वारा सभी नागरिकों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। साथ ही अपने मोहल्लों में भी लकड़ी, ड्यूब-टायर, प्लास्टिक की जगह गोवर कंडे से वैदिक होलिका दहन का आयोजन करने का आग्रह किया गया है।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations