धमतरी. ‘तू आएगा ही नहीं, तो तुझे समझाऊं कैसे, तुझे बुलाऊं कैसे. यहां अंत में कुछ ठीक नहीं होता, अंत में अंतिम संस्कार होता है…,’ यह वो इमोशनल पोस्ट है, जिसे लिखने के बाद एक तलाकशुदा महिला ने 11 साल की बच्ची के साथ जिंदगी खत्म कर ली. उसके कमरे का नजारा देखते ही घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए. महिला के बच्ची के साथ आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पषठ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला के भाई ने भी पिछले साल आत्महत्या कर ली थी.घटना धमतरी शहर में 12 जून की रात को घटी. डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि 12 जून की रात को धमतरी पुलिस को फोन आया कि बुधवारी इलाके में मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब महिला के कमरे में घुसी तो नजारा देख सन्न रह गई. महिला और उसकी बेटी फंदे पर लटक रही थीं. पुलिस ने तुरंत दोनों को शवों को नीचे उतारकर जांच की. पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिंक साइंस लैब की टीम भी थी. साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उसके बाद पुलिस ने घरवालों के बयान लिए.घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी तलाकशुदा थी. उसके बाद से वह बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी. तलाक होने के बाद वह अक्सर तनाव में ही रहा करती थी. उसे कुछ भी अच्छा महसूस नहीं होता था. घरवालों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था. जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो हमें शक हुआ. क्योंकि, उसकी बेटी भी किसी सवाल का जवाब नहीं दे रही थी. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट दो पोस्ट भी डाली थीं. कोई बात उसके मन में घर गई होगी. बता दें, मृतिका के भाई ने भी सितंबर 2023 में आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद से पूरा घर तनाव में ही रहता था.
Facebook Conversations