जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर कार्यालय से 7 अक्टूबर से निविदा प्रपत्र लिफाफा प्राप्त कर सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। निविदा खोले जाने की तिथि 9 अक्टूबर प्रातः: 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण के लिए ठेके की अनुमानित लागत 82 लाख 5 हजार रुपया निर्धारित किया गया है। निविदा प्राप्त करने के लिए अमानत राशि 61 हजार 600 रुपया निर्धारित किया गया है। निविदा प्रपत्र 1500 रुपया जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। निर्माण कार्य को पूर्ण करने की समय अवधि 10 माह वर्षा ऋतु सहित निर्धारित किया गया है। निविदा में शामिल होने के लिए ठेकेदार को डी वर्ग या अधिक होना निश्चित किया गया है। निविदा प्रपत्र दिनांक 23 सितंबर से ऑनलाइन www.mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकते हैं। इसके लिए डिमांड ड्राफ्ट अप्रतिदेय के रूप में कलेक्टर जिला निर्माण समिति मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नाम से निविदा जमा करना अनिवार्य है। निविदा प्रपत्र कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 4 से प्राप्त किया जा सकता है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations