राजनांदगांव । नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने शहर के ठेका वार्ड, वार्ड नं. 24 में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संतोषप्रद सफाई नहीं होने पर नराजगी व्यक्त करते हुये सफाई ठेकेदार अध्यक्ष भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को अनुबंध शर्तो के अनुरूप कार्य न करने तथा संबंधित वार्ड की सफाई में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है।
आयुक्त गुप्ता ने बताया कि ठेका वार्ड, वार्ड नं. 24 मेें आज सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई कार्य संतोषप्रद नही पाया गया तथा त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट के आस पास गंदगी व अत्याधिक मात्रा में कचरा पाया गया, साथ ही वार्ड के सम्पूर्ण क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है, जोकि निविदा शर्त के नियम के विपरीत है।
आयुक्त गुप्ता ने बताया कि लचर सफाई व्यवस्था पर सफाई ठेेकेदार अध्यक्ष भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया है एवं नोटिस में कहा गया है कि नियम शर्त के अनुरूप कर्मचारी रखकर सफाई कार्य करावे, नाली चोक व सफाई संबंधी शिकायतो का त्वरित निराकरण करे तथा सप्ताह में दो बार कीटनाशक, दुर्गन्धनाशक दवाईयों का छिडकाव अनिवार्य रूप से कराया जाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में आप अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करे। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार केे चलित देयक से 10 प्रतिशत राशि कटौती की जावेगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित ठेकेदार की होगी।

Facebook Conversations