टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए 30 जून तक पंजीयन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 20 जून 2024। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेण्ड्री राजनांदगांव में पंजीकृत व्यवसाय व सेक्टर आटोमोबाईल के टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक हितग्राही 30 जून 2024 तक शासकीय आईटीआई पेण्ड्री राजनांदगांव में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है। योजना अंतर्गत टैक्सी ड्राईविंग एवं मरम्मत संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संंबंध में विस्तृत जानकारी संस्था से प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations