तापमान में होगा गिरावट,उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ कई जगहों पर होगी हल्की बारिश...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारी गर्मी में लोगों को राहत मिलने वाली है. अब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की ही गिरावट हो सकती है. तापमान में मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूरब तक आज आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं.मौसम विभाग ने बनारस समेत पूर्वांचल के छह जिलों में सात एवं आठ मई को चमक-गरज के साथ बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. वैसे पूरे प्रदेश के 21 जिलों के लिए यह अलर्ट जारी हुआ है. पुरवा से वातावरण में उमस बढ़ी, तापमान गिरा लेकिन गर्मी की न तो तपिश और न ही उसके चलते बेचैनी में कमी आई. पूरे दिन चार किमी की गति से चली पुरवा का रूख बदलेगा या बना रहेगा, इस संबंध में कोई पूर्वानुमान जारी नहीं हुआ है.मौसम विभाग ने 11 एवं 12 मई को थंडर स्टार्म के चलते छिटपुट बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है. सोमवार को अधिकतम 40.4 एवं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा. सोमवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा. गर्म हवा के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations