भिलाई: दुर्ग-भिलाई का मोस्ट प्राइम लोकेशन पर स्थित तालपूरी पारिजात आवासीय परिसर को लेकर पुलिस प्रशासन बहुत गंभीर है। दिनांक 09 / 06/2024 को न्यू पारिजात विकास समिति के तत्वावधान में पुलिस प्रशासन के मागदर्शन से पारिजात कॉलोनी में एक भव्य आमसभा का आयोजन किया गया । इस आयोजन में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , CSP भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई सेक्टर 06 थाना प्रभारी राजकुमार लहरे , स्थानीय पार्षद सविता ढवस उपस्थित थे। पारिजात में आय दिन कुछ कुछ गतिविधियाँ होते रहती है, यह आवसीय कालोनी है कई तरह के परिवार वाले एवं पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी पारिजात परिसर में निवास करते है एवं कई एक तरह के बाहरी लोगो का आना जाना लगा रहता है जिसके चलते कालोनी निवास कर रहे है परिवार वालो को बहुत सारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए पुलिस सख्ते में आई और एक आम सभा का आयोजन किया जिसमे कालोनी में निवासरत हर एक को आमसभा बैठक में उपस्थित होने निर्देशित किया गया |आमसभा में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मकान मालिक को किरायानामा, मकान का अधिपत्य आदेश (पोजिसन सर्टिफिकेट) सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने करने का निर्देश दिया गया है। इस आवासीय परिसर में नियमित असामाजिक अपराधिक गतिविधि से परेशान होकर पुरे कॉलोनी निवासी बड़े संख्या में आमसभा में उपस्थित हुए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी 30 जून 2024 सभी मकान मालिक को दस्तावेज जमा करने निर्देश दिया गया है। प्रशासन के तरफ़ सभी प्रकार का सहायता करने का आश्वासन मिला है।समिति द्वारा आयोजित इस सफल व भव्य आयोजन के पश्चात पुरे कॉलोनी निवासी बहुत हर्ष व्यक्त किया है और कुछ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया बड़ी संख्या में पारिजात कालोनी निवासी उपस्थित रहे ,आगामी दिनो मे इस तरह सामाजिक व जागरूक कार्यक्रम आगे भी आयोजित किया जायेगा।

Facebook Conversations