निखिल राजपूत तथा मुकेश निषाद कंपनी के ही कर्मचारी ट्रक चालकों के साथ मिलकर देते थे घटना को अंजाम
प्रार्थी प्रवीण दत्त शर्मा सुविधि इस्पात रसमडा की कमर्शियल ऑफिसर के द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया के दिनांक 9 5.2025 के 10:02 बजे रात्रि से दिनांक 10. 5. 2025 के दोपहर 2:16 बजे के मध्य ट्रक क्रमांक CG04 MC6647 के ड्राइवर अमन सिंह सुविधि इस्पात कंपनी के माल लोडिंग स्टाफ निखिल राजपूत तथा मुकेश निषाद कंपनी के कर्मचारी होते हुए भी सभी संगठित होकर एक राय होकर बेईमानी पूर्वक ट्रक से भरे हुए कांटाशुदा स्पंज आयरन 49.56 टन के अतिरिक्त कंपनी की जानकारी के बगैर चोरी छिपे कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए 5.24 टन स्पंज आयरन कीमती 1,20,630 रुपए को ट्रक में अधिक भरकर कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाया गया | रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 161/2025 धारा 316(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया |
प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर कंपनी में स्पंज आयरन लोड करने वाले दोनों आरोपी निखिल राजपूत तथा मुकेश निषाद को पड़कर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा आरोपी ट्रक क्रमांक CG04 MC6647 के चालक अमन सिंह के साथ मिलकर कंपनी से नियत मात्र से अधिक स्पंज आयरन को अवैध लाभ अर्जित करने के लिए ट्रक में लोड कर गबन करना बताएं जिसके लिए प्रत्येक ट्रिप के लिए ट्रक चालक अमन सिंह द्वारा 10 -10 हजार रुपए देना जो यह कार्य पिछले दो-तीन महीनो से करना बताया गया मिले हुए रकम को खा पीकर खर्च करना बताया गया है | आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है
घटना में प्रयुक्त ट्रक स्पंज आयरन सहित को बरामद कर जप्त किया गया है फरार ट्रक चालक की पताशा जी की जा रही है |
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेंद्र पठारे व सउनि रेमन साहू आरक्षक ऋषि यादव अंजोरा प्रधान आरक्षक मेघराज चेलक आरक्षक अश्विनी एवं राजकुमार चंद्रा एसीसीयू की भूमिका उल्लेखनीय रही |

Facebook Conversations