सुरीला सफर का प्रसारण आज
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। दूरदर्शन केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा  प्रस्तुत कार्यक्रम सुरीला सफर में राजनांदगांव शहर के संगीत कलाकारों  द्वारा छत्तीसगढ़ी नए गीतों पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसका प्रसारण कल 7 जुलाई को शाम छह बजे और आठ जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे डीडीसीजी दूरदर्शन छत्तीसगढ़ चैनल पर किया जाएगा।

सुरीला सफर के गीतकार रोहित चंदेल, गायक अतीक अहमद, गफ्फार खान और सबा खान हैं। संगीत संयोजन योगेश थावरे तुक्का, हर्ष कुमार मेश्राम, कार्नेट की धुन मेघराज केमे, तबले पर नूतन दामले, आक्टोपैड पर हेमंत सिन्हा और ढोलक में शुभम शेंडे ने अपनी प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम को पिछले 27 जून काे रिकार्ड किया गया था। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक अतीक अहमद खान ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations