स्काउट गाइड हाइक (सिरपुर) के लिए हुवे रवाना
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 10 नवंबर 2024/- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के अदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी, पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉक्टर कमल कपूर बंजारे  के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तिव विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर दिनांक 08 से 10 नवंबर 2024 तक स्थान जलकी सिरपुर जिला महासमुंद में आयोजित किया जा रहा हैं। जिला सचिव सत्यनारायण साहू, जिला संगठन आयुक्त फनेन्द्र लोधी के  मार्गदर्शन में जिला - बेमेतरा के विभिन स्कूलों से  स्काउट 15, गाइड 14 , 1 स्काउटर, 01 गाइडर कुल 31 सदस्यों की दल जिला प्रभारी स्काउट डॉ धर्मेंद्र वर्मा शा उ मा वि बीजा, जिला प्रभारी गाइड वंदना लावातरे शास. कन्या उ.मा. वि बेरला के नेतृत्व में शिविर के लिए रवाना हुवे। रवानगी के समय जिले के  उद्धव साहू, गौकरण पाटिल, ऋषभ राजपूत,  लक्ष्मनी साहू स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations