राजनांदगांव । शासन द्वारा किसानों को दो साल की बकाया धान बोनस की राशि के वितरण से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। राजनांदगांव जिले में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 अंतर्गत 1 लाख 5 हजार 480 किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल धान की दर से 140 करोड़ 30 लाख 93 हजार रूपए का वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए इस पहल से जिले के किसानों ने खुशी जाहिर की है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मगरलोटा के किसान मुकेश सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें 84 हजार रूपए की राशि मिली है। इसका उपयोग वे कृषि संबंधी कार्य में करेंगे। किसान रामदयाल कंवर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि धान बोनस की इस राशि से किसानों के जीवन में नया बदलाव आएगा। सरकार एकमुश्त राशि देकर तुरंत अपना वादा पूरा कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहेदिल से शुक्रिया कहा।
राजनांदगांव विकाखंड के ग्राम ठेकवा के किसान छगनलाल निषाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें 6 लाख 7 हजार 40 रूपए धान बोनस की राशि प्राप्त हुए है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इतनी जल्दी धान की बोनस राशि दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल पूरा किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान हीन्सूराम को 2 लाख 11 हजार 920 रूपए की राशि प्राप्त हुई। राजनांदगांव विकाखंड के ग्राम ठाकुरटोला के किसान सुरेश साहू ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत उन्हें 2 वर्ष की बकाया बोनस राशि 92 हजार 280 रूपए मिली है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान परदेशी साहू ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया है, वह प्रशंसनीय है। वहीं 2 वर्षों के बकाया बोनस धान की राशि एकमुश्त दी जा रही है। इस राशि का उपयोग वे अपना घर बनाने में तथा घर के शादी-ब्याह के कार्यक्रम में करेंगे।

Facebook Conversations