शासकीय आयुष योगा वेलनेस सेंटर में 21 जून तक योग शिविर का आयोजन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 20 जून 2024। शासकीय आयुष योगा वेलनेस सेंटर राजनांदगांव में 17 से 21 जून 2024 तक 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर का शुभारंभ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा उपस्थित थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा पाण्डेय ने बताया कि योग शिविर  में प्रतिदिन योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर योग का लाभ ले रहे हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा पाण्डेय द्वारा नागरिकों को पीसीओडी में योग एवं आहार से होने वाले लाभ के बारे में बताया जा रहा है। प्रभारी आयुष पॉलीक्लिनिक डॉ. हर्षा बरैया द्वारा नागरिकों को प्रतिदिन योग एवं व्यायाम से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शिविर में चित्रकला, कुर्सी दौड़, चम्मच गोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है तथा विजेता प्रतिभागियों को को पुरस्कार वितरण भी किया जा रहा है। शिविर में अंकुरित, नींबू पानी, जलजीरा का वितरण किया जा रहा है। नागरिक से अधिक से अधिक संख्या में पांच दिवसीय योग शिविर में शामिल होने की अपील की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations