राजनंदगांव । नगर निगम में आयुक्त अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित बिदाई समारोह में सहायक राजस्व निरीक्षक भुवन मरकाम को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त गुप्ता सहित कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, महापौर परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अशोक चौबे द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी भुवन मरकाम को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।
आयुक्त गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त एक स्वभाविक प्रक्रिया है, जिसमें सेवाकाल के पश्चात निर्धारित अवधी में अपने कर्तव्य से सेवानिवृत्त होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने सेवाकाल में जीवन का अधिकांश समय नौकरी में बिताता है, मैं मरकाम के आगामी बेहतर जीवन की शुभकामनाएं देता हूॅ, कि वे अपने परिवार के साथ हसी खुशी जीवन व्यतीत करे। लम्बे समय तक कुशलतापूर्वक सेवा देने के पश्चात आज शासकीय जीवन से सेवानिवृत्त हो रहे है, आगे भी निगम परिवार सदैव उनके साथ है, इस अवसर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Conversations