साजिश के तहत बलौदाबाजार कलेक्टर - एसपी कार्यालय में हुई आगजमी गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कौन है इसके पीछे ?जाने क्या कहा
बलौदा बाजार में हुई हिंसक घटना पर सतनामी समाज के प्रमुख आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब ने कहा समाज की जो मांगे थी उनको लेकर गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था जांच के आदेश भी दिया गया था उसके बाद से समाज में शांतिपूर्वक आंदोलन चल रहा था लेकिन कल जब रैली के माध्यम से ऐसा हुआ तो यह साजिश करके ऐसा किया है लग रहा है
उन्होंने आगे कहा कुछ और सामाजिक लोगों के द्वारा ऐसा किया गया है भीड़ को भड़काया गया फिर उसे भीड़ के सहारे ऐसा किया पहले भी सतनामी समाज के आस्था के साथ छेड़छाड़ हुई है लेकिन एक्शन नहीं लिया गया लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है धर्म के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। हमारे समाज को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है
समाज से की यह अपील- गुरु खुशवंत साहिब ने सतनामी के लोगों से अपनी करते हुए कहा मैं समाज से अपील करना चाहता हूं ऐसे आसामाजिक लोगों की बातों में ना आए, शांति बना कर रखे संविधान पर भरोसा रखें विष्णु देव सरकार पर भरोसा रखें।

Facebook Conversations