त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
भिलाई | अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर अब साहित्यकार डॉ.पालेश्वर प्रसाद शर्मा पर पीएचडी कराएगी। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। एक व्याख्यान में कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेई ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समाज में तपस्या का तत्व खो रहा है। उन्होंने डॉ. पालेश्वर शर्मा के अवतरण दिवस पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुए व्याख्यान में उक्त बातें कहीं। वाजपेई ने कहा कि साहित्यकार और भाषाविद् डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा के कामों पर विश्वविद्यालय पीएचडी कराएगा। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे साहित्यकारों का संकुल समउत्पन्न कराया जाना चाहिए, जिससे आज की पीढ़ी को ऐसे साहित्यकारों के सृजन, व्याकरण और लेखन के बारे में पता चल सके। कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रबुद्ध साहित्यकारों ने डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से व्याख्यान दिया। इस अवसर पर कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर वाणी राव, राजीव अग्रवाल मौजूद थे।

Facebook Conversations