सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो या कॉन्टेंट वायरल होते रहते हैं, जिससे कभी प्रेरणा मिलती है या फिर कबी कभार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. एक लड़की का ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. उस लड़की ने इस चिलचिलाती धूप में पानी पीने के लिए पुराने बोतल यूज कर रहे बुजुर्ग ड्राइवर को एक थर्मोस्टेट बोतल गिफ्ट किया.

महिला लगभग रोजाना इसी ऑटो-रिक्शा में वह यात्रा करती थी. इस दौरान उसने नोटिस किया कि ड्राइवर अपने पानी पीने के लिए एक पुरानी, घिसी-पिटी प्लास्टिक की बोतल का उपयोग करता था. इस बोतल में भीषण गर्मी में पानी को ठंडा नहीं रह पाती है. उसके लिए एक नई पानी की बोतल खरीदने का फैसला किया, जिसमें कि पानी को अधिक समय तक ठंडा रह सके. बोतल गिफ्ट देने के दौरान वह ड्राइवर के रिएक्शन को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Facebook Conversations