रिसाली क्षेत्र मे गीता घासी साहू ने किया सघन जनसंपर्क, मांगा समर्थन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। दुर्ग लोकसभा में फिर इस बार विकास का कमल खिलने जा रहा है, यहां भाजपा की जीत निश्चित है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर मुहर लगा दी है, निश्चित ही उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को प्रगति मार्ग पर आगे बढ़ायेगी। राजनांदगाँव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू  ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में रिसाली क्षेत्र में बैठक,जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया, जिस पर लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा को अपना समर्थन दिया।

Image

  साहू  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार सबके कल्याण के बारे में सोचती है, सब सुखी रहे इसको लेकर कार्य करती है। गरीबों की चिंता करती है, ऐसी सरकार को हमें फिर से लाना है, फिर से हमें मोदी सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे शिक्षित हो, परिवार स्वस्थ्य हो, लोगों को रोजगार मिले, इस तरह के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में देश का जो विकास हुआ है वह सबके सामने है। हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations