त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रायपुर : छत्तीसगढ़ में रेलयात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रेलवे ने रेलयात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. रेलवे प्रशासन के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा. जिसकी वजह से 13 जून से 20 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

Facebook Conversations