रेलवे स्टेशन में युवक ने 22 फीट ऊंचे खंभे से ओएचई तार पर कूदकर दी आत्महत्या...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

कोरबा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक और असाधारण घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया, जब एक युवक ने आत्महत्या के लिए बेहद विचित्र तरीका अपनाया। युवक 22 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार पर कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह हादसे से स्टेशन पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई|युवक द्वारा बिजली के तार पर कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद पूरे प्लेटफार्म पर हलचल मच गई। यह घटना कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई, जहां यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर चांपा रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) को सूचित किया गया। हालांकि, चांपा से कोरबा तक की दूरी 35 किलोमीटर होने के कारण, जीआरपी टीम को मौके पर पहुंचने में कई घंटे लग गए|पुलिस टीम ने पहुंचकर युवक की पहचान प्रक्रिया शुरू की और मामले की जांच में जुट गई। यह पहली बार नहीं है कि कोरबा रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना घटी है; इसके पहले भी कुछ इसी तरह के हादसे सामने आए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्ती की जा रही है|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations