राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण — अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा डोंगरगढ़ ब्यूरो प्रमुख:-आज दिनांक 19 जून 2025 को देश के लोकप्रिय जननेता, गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा ही संगठन और जनसेवा ही सच्चा धर्म की भावना के साथ कांग्रेसजनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजयराज सिंह चौहान, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पार्षद के. विनायक राव (वार्ड क्रमांक 3), पार्षद जयकिशोर अम्बादे (वार्ड क्रमांक 9), किरण मेश्राम(प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव), प्रकाश महानदी,दिनेश साखरे,निधि गजभिये, संदीप सहारे, कुनाल जांबुलकर,संजीव गुप्ता, देवेंद्र वाल्दे, गजेन्द्र साहू, प्रशांत कांडे, सारिका बडोले, और गणपत रजक सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहुल गांधी जी का जीवन सदैव देश, समाज और आमजन की भलाई के लिए समर्पित रहा है। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम भी सेवा और मानवता की इसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और जरूरतमंदों के बीच हमेशा खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations