नगर निगम भिलाई द्वारा मोहर्रम के अवसर पर ताजिया आसानी से निकल सके इसलिए सभी जोन में सड़क पर से अवरुद्ध को साफ किया जा रहा है। जिससे ताजिया निकालने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ताजिया निकालने के लिए पूर्व से रूट चार्ट निश्चित है। ताजिया उसी अनुसार निकलेगी। आदेशानुसार नगर निगम भिलाई के जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जेपी तिवारी, अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, अपनी टीम के साथ प्रमुख सड़कों का भ्रमण कर रहे थे । जहां पर भी व्यवधान दिखा है उसे साफ किया गया । चालान भी काटा गया। व्यापारियों को सख्त हिदायत है कोई भी दुकान से बाहर बेचने के लिए सामान नहीं निकलेगा । सभी व्यापारी अपना व्यापार अपने निर्धारित दुकान में ही रहकर करें । देखने में आता है कि व्यापारी अपने दुकान से बाहर सामान निकाल देते हैं जिससे सड़के जाम हो जाती है ।वह अपने निर्धारित दायरे में ही व्यापार करें। अपने ग्राहकों से भी गाड़ी सही खड़ा करवाए किसी प्रकार का जाम ना लगे। नगर निगम के तोडू दल के द्वारा भ्रमण के दौरान सामान बाहर निकलता हुआ पाया जाएगा। संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने चेंबर के पदाधिकारी एवं व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की है। जनसंपर्क विभाग नगर पालिक निगम भिलाई
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations