प्रधानमंत्री संवाद-मातृत्व शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत स्व सहायता समूह व संगठन की महिलाओं से नरेन्द्र मोदी जी करेगे संवाद  गांधी सभागृृह एवं परमेश्वरी भवन चिखली में होगा सीधा प्रसारण
त्वरित ख़बरें - दीपमाला रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 6  मार्च। शासन निर्देशानुसार प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा  स्व सहायता समूह एवं विभिन्न संगठनों से जूडी महिलाओं से सीधा संवाद किया जायेगा, जिसके सीधा प्रसारण के लिये  नगर निगम द्वारा म्यूनिस्पल स्कूल मैदान स्थित गांधी सभागृह एवं चिखली पानी टंकी के पास स्थित देवांगन समाज के परमेश्वरी भवन में प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है, जिसके नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके व सहायक नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को बनाया गया है। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थागत सहयोगी का दायित्व सौपा गया है।  कार्यक्रम के रूप रेखा के लिये आयुक्त  गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर विस्तार से चर्चा किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कल 6 मार्च को मात्त्व शक्ति वंदन अभियान के तहत  महिला स्व सहायता समूहो व महिला संगठनों से सीधा संवाद किया जावेगा, जिसका प्रसारण 10 बजे से होगा। उन्होंने कहा कि दो स्थान गांधी सभागृह एवं परमेश्वरी भवन चिखली में आयोजन किया गया है, जिसका प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जावेगा।

आयुक्त गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वाहन करेंगे। बैठक व्यवस्था के साथ साथ प्रोजेक्टर की समुचित व्यवस्था हो। स्व सहायता समूह व महिला संगठन की महिलाये समय पर उपस्थित रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जावे, कार्यक्रम मंे किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिये ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने निगम पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं सहित स्व सहायता समूह व महिला संगठन से जुडी महिलाओं से समय पर उपस्थिति की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations