राजनांदगांव 02 जुलाई 2022।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़़ शासन द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस नृत्य एवं शार्ट प्ले प्रतियोगिता अंतर्गत राज्य स्तर पर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजनांदगांव से प्रभारी सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी ने एकल लोक नृत्य एवं शार्ट प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस नृत्य एवं शार्ट प्ले (पुरूष एवं महिला) का आयोजन 23 से 27 जून 2022 तक नई दिल्ली में हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर श्रीमती उषा चटर्जी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Facebook Conversations