पांचो सीटों में आने लगी रूझाने एक कोरबा को छोड़ चार में बीजेपी आगे
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में लोकसभा की 11 सीटें हैं। आज हो रही मतगणना के दौरान इन सभी 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग की पांच सीटों पर गिनती सुबह 8 बजे से होनी है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्योदय दौर चलेगा। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां के भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला आज सामने आने वाला है। यहां जानिए बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, सरगुजा लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations