नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में   राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी के उद्घाटन भाषण के साथ प्रारंभ होगा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations