नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के लिये विशेष अतिथि के रूप में राजनांदगांव नगर निगम एसएलआरएम सेन्टर की दो स्वच्छता दीदी नामित
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

राजनांदगांव । भारत सरकार आवासन शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2024 हेतु विशेष अतिथियों के रूप में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। जिसके लिये शासन द्वारा नगर निगम राजनांदगांव से स्वच्छता दीदीयो में रेवाडीह एसएलआरएम सेन्टर से श्रीमती अनिता फ्रांसिस ध.प.  आबेल फ्रांसिस एवं 18 एकड एसएलआरएम सेन्टर से श्रीमती वीणा टण्डन ध.प.  दिनेश कुमार टंडन को चयनित किया गया है।

आयुक्त  अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दोनो स्वच्छता दीदी श्रीमती अनिता फ्रांसिस व श्रीमती वीणा टण्डन क्रमशः रेवाडीह व 18 एकड एसएलआरएम सेन्टर के प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का कुशलता एवं निष्ठापूर्वक निर्वाहन कर रहे है, जिसके आधार पर शासन द्वारा इनका चयन किया गया है। श्रीमती फ्रांसिस एवं श्रीमती टण्डन 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations