नगर पालिका आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए संशोधित समय सारणी जारी
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

       मोहला 14 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में संशोधित समय सारणी जारी किया गया है। जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार 20 नवंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 24 नवंबर को किया जाएगा। प्रारूप क 01 में  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आपत्ती प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित किया गया है। प्रारूप क 01 में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित किया गया है। दावा आपत्ति का निराकरण के विरुद्ध अपील करने की अंतिम तिथि दावा आपत्ति निराकरण होने के 5 दिवस के भीतर निर्धारित किया गया है। सॉफ्टवेयर में परिवर्तन संशोधन विलोपन करने की तिथि 5 दिसंबर निर्धारित किया गया है। चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ़ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने की तिथि 7 दिसंबर निर्धारित किया गया है। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना एवं अनुपूरक सूची का मूल सूची के साथ संलग्न करने की तिथि 10 दिसंबर निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations