नगर निगम में आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

राजनंदगांव :- । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर अधिकारियोें व कर्मचारियो को शपथ दिलाने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में  नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर शपथ ली गयी कि हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नगर निगम में आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में प्र. कार्यपालन अभियंता  कामना सिंह यादव, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित अधिकारी व कर्मचारी ने शपथ ली।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations