राजनांदगाँव। राजनांदगाँव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ग्राम नाडेकल विकासखंड मोहला में विभागीय ज़िला स्तरीय महिला स्व. सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाए लागू किया है. जिनका लाभ सीधे हितग्राहियों को मिल रहा है। आज नारी शक्ति सभी क्षेत्रों में अग्रणी हो गई है. महिलाओं को केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ मिल रही है। अध्यक्ष गीता घासी साहू ने आगे कहा कि निश्चित रूप से नारी सशक्त हो गई है। तकनीकी के क्षेत्र में भी वह काफी आगे बढ़ चुकी है। किरण बेदी, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, मदर टेरेसा,प्रतिभा पाटिल व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जैसी नारियां आधुनिक युग की नारियों की प्रेरणा स्रोत है।अब की नारियां रसोई के करछुल से संसद तक संभाल रही है. राष्ट्रपति पद पर महिला का आसीन होना इस बात को प्रमाणित करता है कि बौद्धिक व निर्णय क्षमता में नारियो ने अपना लोहा मनवा लिया है। अब नारियां घर पर रहकर देवी की तरह अपनी पूजा नहीं चाहती वह पुरुष के बराबर खड़ी होकर कंधे से कंधा मिलकर काम करना चाहती है और समाज में अपना स्थान और अपनी एक पहचान चाहती है उन्होंने आगे कहा कि नारी अपने आप में शक्तिशाली है इस नारी को सम्मानित करना हमारा परम कर्तव्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं उपस्थित अन्य अतिथियो ने नारी शक्ति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नम्रता सिंह, योगेश भगत, कमलेश सारस्वत,राधिका अंधारे, वीरेंद्र मासिया,रेणुका टांडिया, संगीता मिश्रा, बसंता बाई, रागिनी सोरी, भारती माहौर,किरण मांडवी, भगत राम भुआर्य,सतीश दुबे,हेमंत ठाकुर, प्रियमदा रामटेके,कल्पना वाल्दे, संतराम हिडामें, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

Facebook Conversations