मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री नन्हें बच्चों का कराया अन्नप्राशन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अन्य उपकरण और सामग्रियां वितरित किए। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का दौरा कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुए।       इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी उनके गांव के पास ही शिविर लगाकर दी जा रही है। विधायक साहू ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें गांव, गरीब, किसान की प्रगति और खुशहाली के लिए सतत् कार्य कर रही हैं। उन्हें विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास, जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल, स्कूल एवं विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चन्द्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations