भिलाई :- मुहर्रम माह की शुरुआत 26 जून की शाम से हो गई है। इसके साथ ही शहर में पूरे 10 दिन 6 जुलाई तक कर्बला के शहीदों की याद में मुर्हरम के कई आयोजन हो रहे हैं। इनमें तकरीर, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर और पौधारोपण शामिल है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर ताजिए तैयार हो रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी 40 से ज्यादा ताजिए यौमे आशूरा के मौके पर निकलेंगे। इन ताजियों को अंतिम रूप देने का काम कारीगर कर रहे हैं। दूसरी तरफ 26 जून की शाम मुहर्रम का चांद दिखने के साथ ही सभी इमाम बाड़ों में फातिहा हुई और इसके साथ ही अखाड़ों में अभ्यास का दौर शुरू हो गया। अखाड़ों के करतब दिखाने नौजवान अपने-अपने उस्तादों की निगरानी में अभ्यास कर रहे हैं। मुहर्रम पर जगह-जगह तकरीर भी हो रही है।
त्वरित खबरें -नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations