मतगणना प्रेक्षक दिलीप तिर्की की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को आबंटित

गरियाबंद 04 जून 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कल रात्रि विश्राम गृह के बैठक कक्ष में की गई।

Image

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 04 जून 2024 को होगी, जिसमें महासमुंद संसदीय क्षेत्र की मतगणना कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। गरियाबंद जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 54 राजिम एवं 55-बिन्द्रानवागढ़ के लिए 14-14 टेबल लगाए गए है। जिसमें दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रों आब्जर्वर को आबंटित किया गया है।  उल्लेखनीय है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 20 चरण में की जायेगी। इसी तरह बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के वोटों की गिनती 22 चरण में होगी। इसके बाद तृतीय रेण्डमाईजेशन में कार्मिकों को गणना टेबल आबंटित होगी। जिन्हें काउंटिंग टेबल 4 जून को मतगणना शुरू होने से पूर्व आवंटित किए जायेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  अर्पिता पाठक,  हितेश पिस्दा, उप निदेशक आईटी नेहरू निराला, प्रोग्रामर गिरीश चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations