मोतीपुर में ओशो महापरिनिर्वाण दिवस 19 को
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव। श्वांस जाये उसके पहले जाग जाये। जी हां उक्त सूक्ती वाक्य आधुनिक काल के महान दार्शनिक ओशो के हैं जिनका महापरिनिर्वाण दिवस 19 जनवरी को मोतीपुर मुक्तिधाम स्थित ओशो चैतन्य योग ध्यान मंदिर में धूमधाम से मनाया जायेगा।

स्वामी आनंद कमल ने बताया कि  इसके तहत 19 जनवरी की शाम 5 से 6 बजे तक कुण्डलनी ध्यान होगा। पश्चात् 7 बजे आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। फिर देर रात्रि तक कीर्तन एवं ओशो के ऑडियो एवं वीडियो कैसेट प्रशासन एवं ध्यान उत्सव के साथ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में ओशो प्रेमियों के लिए ओशो साहित्य भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का व्यवस्थापन प्रतिवर्ष प्रकाश बजाज उर्फ पप्पू बजाज द्वारा किया जाता है। स्वामी आनंद कमल ने सभी ओशो प्रेमियों एवं सन्यासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations