राजनांदगांव। वरिष्ठ भाजपा नेता व ग्राम पंचायत भेड़ीकला सरपंच कृष्णा साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी पर मुहर लगाने जनता उत्साहित है, मोदी पर सबको विश्वास है.इसलिए पूरा देश कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार। मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला मतदाताओं को भ्रमित कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए झूठी वादा कर रही है कि प्रत्येक महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए दूंगा करके फार्म भराने का कार्य गांव में चल रहा है यह आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी होने वाले लोकसभा चुनाव में डरी एवं सहमी हुई है, आने वाले 26 तारीख को गांव की महिलाओं के द्वारा मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का इच्छा जाहिर कर रहे हैं आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनना तय है।


Facebook Conversations