28 जून 2022
पंजाब विधानसभा में अवैध माइनिंग पर जमकर बहस हुई। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कांग्रेस सरकार की पोल खोलनी शुरू कर दी। इसको लेकर पूर्व खनन मंत्री सुख सरकारिया ने विरोध जताना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बातों के बजाय इनकम बढ़ाने की बात करो। इस पर विपक्षी दल नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि मंत्री को बजट बहस में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं है। कोई दूसरा मेंबर जरूर बोल सकता है। उन्होंने विधायकों को धमकाने का भी विरोध किया। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि जितने मर्जी धरने लगा लो। जिसने भी करप्शन की, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
शुरूआत में खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि मई 2017 में 102 खड्डों की अलॉटमेंट हुई। 2018 में माइनिंग पॉलिसी लाए। जिसमें पंजाब को 7 ब्लॉक में बांटा गया। ठेकेदार 25% पहले जमा कराएगा। 25% बैंक गारंटी रखेगा। अगले क्वार्टर के 15 दिन पहले पेमेंट करेगा। 3 साल में 625 की जगह 425 करोड़ क्यों आया?। बैंक गारंटी क्यों सीज नहीं गई। हमारी सरकार बनने के बाद 25 करोड़ की बैंक गारंटी सीज की गई। 202 खड्डों की नीलामी हुई, उसमें से सिर्फ 43 चल रही हैं। सिर्फ पैसा खाने के लिए नीलामी की गई।
इस पर पूर्व खनन मंत्री सुख सरकारियों ने कहा कि पहले मंत्री कुलदीप धालीवाल भी कहते थे कि अजनाला में इलीगल माइनिंग हो रही है। धालीवाल वहां भी गए थे लेकिन फिर डेढ़ साल चुप क्यों रहे?।
इस पर शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने सुख सरकारिया को घेर लिया कि वह मंत्री थे और इलीगल माइनिंग हो रही थी तो उन्होंने क्या किया।
इसके बाद मंत्री बैंस ने कहा कि 16 दिसंबर 2020 के एग्रीमेंट में बार-बार अमेंडमेंट किया गया। प्रतिबंध वाली जमीनों को इसमें डाल दिया गया। जंगलात विभाग से कोई चर्चा तक नहीं हुई। इसके बाद 18 अफसर सस्पेंड किए। विजिलेंस को टाइम बाउंड इन्क्वायरी को कहा। हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब में 444 क्रशर ऑपरेट करते हैं। इसकी कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई।
मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब ब्लॉक में ठेकेदार इलीगल माइनिंग करता रहा। पहले कहा गया ठेकेदार ठेका लेने से पहले देख ले। इसके बाद ठेका ले। इसके बाद सरकार ने कहा कि ठेकेदार के नुकसान की भरपाई करनी है।

पंजाब विधानसभा में बोलते कांग्रेस विधायक राजा वड़िंग।
कांग्रेस MLA वड़िंग ने पूछा- महिलाओं को एक हजार रुपए क्यों नहीं दिए?
कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि AAP सरकार पुरानी सरकार पर इल्जाम लगा रही है। जबकि उन्हें यह स्थिति सुधारने की बात कहनी चाहिए। वड़िंग ने कहा कि 2017 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो सरकार पर 1.83 लाख करोड़ कर्जा, 31हजार करोड़ की CCL लिमिट, 13 हजार करोड़ की देनदारियां थी।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आमदनी में पंजाब 11वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 2017 में 1 लाख 28 हजार से बढ़कर 1 लाख 67 हजार हुई थी। वड़िंग ने कहा कि भगत सिंह के नारे लगाने से इंकलाब नहीं आएगा। इसमें तब्दीली लानी पड़ेगी। वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार को कौन से सुझाव दिए गए।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा बताएं कि किसने क्या सुझाव दिए। वड़िंग ने कहा कि एक तरफ पेपरलेस बजट की बात की जा रही है। दूसरी तरफ विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वड़िंग ने पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि रेत से 20 हजार करोड़ की आमदनी होगी। यह आमदनी कहां है?। हमारी सरकार ने 46 हजार करोड़ कर्ज लिया था। आप सरकार ने 55 हजार करोड़ का कर्ज लेने की बात की है।
वड़िंग ने कहा कि सरकार ने GST पर 27% बढोतरी दिखाई है। अच्छे राज्यों में भी 10 से 12% की बढ़ोतरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कारोबारी आशंका जता रहे हैं कि टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट बनाकर हमारा गला घोंटा जाएगा। महिलाओं ने एक हजार रुपए का सुझाव दिया था। उन्होंने शराब सस्ती न करने को कहा था।
शिक्षा और सेहत पर फोकस
सरकार ने कल पेश किए 1.55 लाख करोड़ के बजट में शिक्षा और सेहत पर फोकस किया है। शिक्षा का बजट 16% बढ़ाया गया है। वहीं सेहत बजट को 24% बढ़ा दिया है। साल 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में यह बजट 4731 करोड़ का होगा।

Facebook Conversations